मध्य प्रदेश के खंडवा में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक गाने और झंडे लहराने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने शुक्रवार रात कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आपत्तिजनक गानों और झंडों पर आरोप
हिंदू संगठनों का आरोप है कि जुलूस में पाकिस्तानी सेना से जुड़ा गाना बजाया गया और आपत्तिजनक झंडे लहराए गए। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने कहा कि इस तरह की हरकतें धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 299 और 223 BNS के तहत केस दर्ज कर लिया। FIR में कहा गया है कि कुछ लोगों ने भगवा झंडे पर काले रंग से “इस्लाम जिंदाबाद” लिखकर सार्वजनिक स्थान पर लहराया।
SP बोले- कड़ी निगरानी, सभी पक्षों से पूछताछ
खंडवा SP अभिनव बारंगे ने बताया कि हिंदू संगठनों से ज्ञापन मिला है। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियंत्रित घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
