HomeUttarakhandवाद-विवाद प्रतियोगिता में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने लहराया परचम

वाद-विवाद प्रतियोगिता में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने लहराया परचम

रुद्रपुर, खबर संसार। 27, 28 और 29 नवंबर को रुद्रपुर के कोन्फ्लुएंस वर्ल्ड स्कूल में तीन दिवसीय वाद-विवाद प्रतियोगिता विवद्-2021 का आयोजन किया गया। विवद्-2021 का विषय हेल्थ एंड इकॉनोमी था। जिसमें हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा और बिलासपुर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभागिता की थी।

29 नवंबर को हुए फाइनल राउंड में उप-जूनियर अंग्रेजी वर्ग (कक्षा V एवं VI) के अंतर्गत दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने चैंपियन ट्रॉफी जीती। इस वर्ग में अंश झा ने पक्ष, आद्या उपाध्याय ने विपक्ष और अन्वी भट्ट ने अवरोधक अर्थात् इंटरजेक्टर के रूप में अपने वक्तव्यों से सभी का मन मोह लिया। व्यक्तिगत रूप से अंश झा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता और आद्या उपाध्याय को प्रस्ताव के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ वक्ता की ट्रॉफी दी गयी।

वही वरिष्ठ अंग्रेजी वर्ग (कक्षा IX और XI) में भी दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। जिसमें दर्शिता जोशी ने पक्ष,रितेश रुवाली ने विपक्ष व अभिनव सिंह ने इंटरजेक्टर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रोताओं के दिलों में अपनी छाप छोड़ी। व्यक्तिगत रूप से दर्शिता जोशी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता, रितेश को प्रशंसनीय वक्ता और इक्षित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ इंटरजेक्टर (हिंदी) की ट्रॉफी दी गयी।

विभिन्न वर्गों में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल को कुल बारह ट्रॉफी मिली। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता पोद्दार ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी | माननीय प्रबंधक श्री समित टिक्कू जी एवं श्रीमती स्मृति टिक्कू ने भी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए हर्षव्यक्त किया । दीक्षांत परिवार ने जीते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.