खबर संसार, रुद्रपुर । 30 percent में कर रही युवतियां अपने जिस्म का सौदा, 70 फीसदी खा रहे दलाल! आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आम के बाग में देह व्यापार कर रही तीन युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। यह युवतियां 30 percent धनराशि लेकर अपने जिस्म का सौदा करती थीं। शेष 70 प्रतिशत एजेंट का मिलते थे। एजेंट ग्राहकों को तलाश करने का काम करते थे।
अनैतिक देह व्यापार की मिली गुप्त सूचना
एसपी सिटी रुद्रपुर ममता बोहरा ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट निरीक्षक बसंती आर्य को अनैतिक देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद टीम के साथ तलाश शुरू कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दिनेशपुर तिराहे के पास आम के बाग में छापा मारा तो वहां स्विफ्ट डिजायर कार संख्या uk 04 x 1188 में तीन युवतियों सहित दो युवको को पकड़ा गया।
10,000 रुपए पर नाइट होता है सौदा, 30 percent लड़कियों को
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे 10,000 रुपए पर नाइट के हिसाब से लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाते थे। 3000 प्रति नाइट से हिसाब से वह 30 percent लड़कियों को देते थे और शेष सात हजार खुद अपनी जेब में डालते थे। युवतियों का कहना है कि वे अपनी मर्जी से देह व्यापार करती हैं। आज उन्होंने ग्राहकों को मिलने से पहले इन युवकों ने 1000 रूपये में देह व्यापार का सौदा किया था।
पकड़ी गई युवतियां पीलीभीत की बताई जा रही हैं। इसके अलावा दलाल रियासत अली पुत्र शराफत निवासी पहाड़गंज एवं विवेक बोस पुत्र विन्दे बोस निवासी चंदनगढ़ दिनेशपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों ने बताया कि वह नैनीताल, हल्द्वानी और रुद्रपुर में ग्राहक तलाश कर लाते थे।
