spot_img
spot_img
HomeInternationalवियतनाम में चक्रवात ‘यागी’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हुई

वियतनाम में चक्रवात ‘यागी’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हुई

वियतनाम में चक्रवात यागी के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 233 हो गई। देश की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

वियतनाम के सरकारी प्रसारक ‘वीटीवी’ ने बताया कि उत्तरी लाओ काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह हो गया था और यहां रह रहे कई लोग बह गए थे, जिसके बाद बचवाकर्मियों ने यहां से 48 शव बरामद किए।

वियतनाम में अब भी 103 लोग लापता हैं तथा 800 से अधिक घायल हुए हैं। तूफान ‘यागी’ दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। यह शनिवार को 149 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से तट से टकराया था।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.