होली के त्योहार से पहले राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने 1 और 2 मार्च को ऑपरेशन आघट 4.0 चलाया। इस विशेष अभियान का मकसद अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और आदतन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना था, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को रोका जा सके।
4,000 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार, 975 एहतियाती हिरासत में
दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार जैन ने एएनआई से बातचीत में बताया कि यह अभियान पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के दौरान करीब 4,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 975 से अधिक आरोपियों को एहतियाती हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि होली की आड़ में अपराध फैलाने वाले तत्वों को पहले ही चिन्हित कर सख्त कदम उठाए गए।
ड्रग्स, हथियार और अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
संयुक्त आयुक्त के अनुसार,
- NDPS एक्ट के तहत 220 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
- शस्त्र अधिनियम, दिल्ली उत्पाद शुल्क अधिनियम, बीएनएस और जुआ अधिनियम के अंतर्गत भी कई मामले दर्ज किए गए
- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 550 से ज्यादा लोगों पर मुकदमा
- DP एक्ट के तहत 475 से अधिक वाहन जब्त
हथियार और चोरी का सामान भी बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने
- शस्त्र अधिनियम में 33 केस दर्ज कर
- 35 अवैध आग्नेयास्त्र और 23 चाकू जब्त किए
- संपत्ति से जुड़े मामलों में 6 अपराधियों की गिरफ्तारी
- 9 मोटरसाइकिल और 20 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए
19,000 से ज्यादा अवैध शराब के क्वार्टर जब्त
होली से पहले अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने करीब 60 केस दर्ज किए, जिनमें दिल्ली उत्पाद शुल्क अधिनियम के 5 मामले भी शामिल हैं। इस दौरान 19,000 से अधिक शराब के क्वार्टर जब्त किए गए। दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघट 4.0 होली से पहले अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस का साफ संदेश है कि त्योहारों की आड़ में कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।
इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट
हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें


