खबर संसार, नई दिल्ली : आ गया डेंगू का नया ‘shock syndrome’, जानिए कितना खतरनाक है ये, डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे चैकानें वाली बात ये है कि इसके कई स्ट्रेन लगातार सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को है, जिन्हें पहले भी डेंगू हो चुका है। अब डेंगू के इस खास ‘shock syndrome’ भी एक नई परेशानी खड़ी कर दी है। ऐसे में सभी को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
‘shock syndrome’ से होती हैं ये समस्याएं
इन दिनों डेंगू के डेन टू स्ट्रेन से संक्रमित हो चुके हैं यह डेंगू का वो स्ट्रेन है जो सबसे ज्यादा खतरनाक है। इस स्ट्रेन से संक्रमित मरीज को डेंगू दीमागी बुखार या फिर डेंगू ‘shock syndrome’ भी हो सकता है। इस स्ट्रेन के मरीजों की हालत बेहद नाजुक होती है। इसमें बुखार, उल्टी, जोड़ों के दर्द, अल्टर्ड सेंसेरियम जैसी समस्याएं होती हैं।
ये भी पढें- इस दीपावली लुत्फ ले सकते आंचल की बाल मिठाई और चाकलेट का !
ऐसे करें पहचान
डेन टू स्ट्रेन के मरीज में त्वचा पर लाल चकत्ते और दाने तेजी से उभरने लगते हैं और मरीज की नब्ज काफी धीमी हो जाती है। संक्रमण के चलते नर्वस सिस्टम खराब हो जाता है। इस बार डेंगू के जो मरीज सामने आए हैं, उनमें डेन टू स्ट्रेन के ‘shock syndrome’ के मरीज भी मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डेंगू के डेन 1, डेन 2, डेन 3 और डेन 4, चार स्टेज होते हैं। इन सभी स्ट्रेन में सबसे ज्यादा खतरनाक डेन 2 को ही माना जाता है, क्योंकि इसमें हेमरेजिक फीवर हो जाता है, प्लेटलेट्स बेहद तेजी से गिरती हैं। और व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।
डेंगू में इन चीजों का करें सेवन
अनार, संतरा, पपीता, गिलोय, कीवी, नारियल पानी और गन्ने का रस पीना खून की मात्रा बढ़ाने के लिए जरूरी है। बैलेंस डाइट के साथ नींबू पानी और ओआरएस घोल कुछ दिन तक लेते रहें। अंडा, चिकन और मछली खाना फायदेमंद है। मच्छरदानी का इस्तेमाल जरूर करते रहें।
