HomeInternationalट्रंप के मना करने पर भी Apple भारत के इस शहर में...

ट्रंप के मना करने पर भी Apple भारत के इस शहर में खोलेगा तीसरा स्टोर

ट्रंप के मना करने पर भी Apple भारत के इस शहर में खोलेगा तीसरा स्टोर जी, हां एप्पल भारत में अपनी पकड़ को मजबूत करने की तैयारी में है। भारत में लगातार Apple अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। कंपनी जल्द ही बेंगुलरु के फोनिक्स मॉल ऑफ एशिया, हेब्बल में अपना तीसरा रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी में है। ये जानकारी बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट में दी गई है। भारत में अपनी पैठ मजबूत करने की दिशा में एप्पल ये कदम उठा रहा है।

बेंगलुरु में खुलने वाला यह नया स्टोर 8,000 स्क्वायर फीट में फैला होगा जो कि दिल्ली के एप्पल स्टोर के बराबर ही है। मुंबई के फ्लैगशिप स्टोर से ये स्टोर साइज में थोड़ा छोटा है। हालांकि इस स्टोर में कई खासियतें भी है। इन खासियतों की बदौलत ये एप्पल स्टोर काफी अलग बनता है। इसमें मीनिमल डिजाइन, काले टी-शर्ट में ट्रेन्ड स्टाफ और कांच की भरमार की गई है।

यहां खुल रहा एप्पल का नया स्टोर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Apple ने बेंगलुरु में ये जगह 10 साल के लिए लीज पर ली है। शुरुआती तीन वर्षों तक कंपनी कमाई का दो फीसदी किराए के तौर पर देगी और बाद में ये दर 2.5 फीसदी बढ़ेगी। बता दें कि एप्पल कंपनी द्वारा ली गई जगह के लिए लीज की शुरुआत 8 नवंबर 2024 से हुई है। इस लीज के लिए कंपनी को किराया आठ अगस्त 2025 से देना होगा। यानी आगामी कुछ दिनों में इस स्टोर को कस्टमर्स के लिए खोला जाएगा।

इस स्टोर को खोलने को Apple की बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। भारत में लंबे समय तक बने रहने के उद्देश्य से एप्पल ये स्टोर खोलने जा रहा है। कंपनी के सीईओ टिम कुक पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि कंपनी भारत में चार और रिटेल स्टोर खोलने वाली है। ये स्टोर पुणे, दिल्ली और एनसीआर में होंगे। बता दें कि एप्पल ने सबसे पहले वर्ष 2023 में मुंबई और दिल्ली में अपने स्टोर शुरु किए थे। सिर्फ यही नहीं एप्पल अब भारत में सिर्फ स्टोर्स ही नहीं खोल रहा बल्कि मैन्यूफैक्चरिंग हब भी बन रहा है। एप्पल के कई आईफोन में अब से मेड इन इंडिया का टैग होगा जो कि अमेरिका में भी बिकेंगे।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.