खबर संसार देहरादून.धामी ग्राउंड पर उतरे, हजारों समस्यायों के पेंडिंग पर विफरे,चुनावी मौसम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे ग्राउंड पर शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए खुद मैदान मेँ आ गए है कल देहरादून के पेसिफिक मॉल के पास पहुंच गए जी हा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला अचानक राजपुर रोड पर पैसेफिक माल के आगे रूकता है।
धामी ग्राउंड पर उतरे, हजारों समस्यायों के पेंडिंग पर विफरे
मुख्यमंत्रीधामी ग्राउंड पर उतरे, हजारों समस्यायों के पेंडिंग पर विफरे कार से उतर हेल्पलाइन नंबर 1905 पर शिकायत दर्ज कराने वाले विवेक मदान से मिलते हैं। समस्या सुनते हैं। फिर मोबाइल फोन निकाल कर सीधे मुख्य सचिव को मिलाते हैं और उनके साथ बैठे अधिकारियों को हकीकत दिखाते हैं। थोड़ी नाराजगी के साथ वह निर्देश देते हैं कि विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने नालायक अधिकारिओ के खिलाफ कार्यवाही के संकेत भी दिए.


