खबर संसार, नई दिल्ली : धनतेरस – इस वजह से silver या पीतल के बर्तन ही खरीदन शुभ, धनत्रयोदशी अर्थात धनतेरस 02 नवंबर मंगलवार को मनाई जाएगी। इस सोने-silver के आभूषण व पीतल के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। धनत्रयोदशी के दिन लोग मकान, वाहन और प्लाट आदि खरीदते हैं।
धनतेरस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इनका पूजन भी पूरे विधि-विधान से किया जाता है। भगवान धन्वंतरि सभी रोगों से मुक्ति दिलाते हैं, उन्हें देवाताओं का वैद्य भी कहा जाता है। भगवान धन्वंतरि को पीतल की धातु प्रिय है। इसलिए पीतल के बतर्न खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
ये भी पढें- आलू, फिटकरी, मैदा और तेल से बना दिया नकली mawa
silver या पीतल के बर्तन खरीदना लाभकारी
धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत शुभ होता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस के दिन कुछ खास वस्तुएं खरीदना काफी शुभ माना गया है। इन वस्तुओं में सबसे अहम silver या पीतल के बर्तन। साथ ही धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदना भी बेहद शुभ और लाभकारी होता है। ऐसा संभव न हो तो लक्ष्मी-गणेश की फोटो वाला चांदी या सोने का सिक्का खरीद लें। इससे धन-धान्य और देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। धनतेरस पर नई झाड़ू भी खरीदनी चाहिए। नई झाड़ू खरीदने से पैसे की परेशानी और बीमारियां भीे खत्म हो जाती हैं।
कुबेर यंत्र और श्रीयंत्र
धनतेरस पर कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना बहुत शुभ होता है. धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को घर या दुकान की तिजोरी में रखने से पूरे साल पैसा बरसता है। भगवान धन्वंतरि को धन, स्वास्थ्य और आयु का देवता भी माना गया है।
