Wednesday, April 1, 2026
Homeस्कूलबियरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सम्पन्न हुआ गरिमामय विदाई समारोह 

बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सम्पन्न हुआ गरिमामय विदाई समारोह 

खबर संसार हल्द्वानी.बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सम्पन्न हुआ गरिमामय विदाई समारोह  जी हा बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के हेड बॉय कुणाल कार्की एवं हेड गर्ल नेहा चौधरी द्वारा दीपप्रज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर संस्थापक श्रीमती निरूपमा भट्ट तलवार, चेयरपर्सन श्री तिलकराज तलवार, प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उपप्रधानाचार्य श्री एच. एस. बब्बर, सलाहकार महोदया श्रीमती के०दत्ता, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह, एच०ओ०डी० श्रीमती अनीता बिष्ट, सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में सम्पन्न हुआ गरिमामय विदाई समारोह 

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हिमानी जोशी द्वारा किया गया तथा इसकी रूपरेखा शिक्षिका मिस वंदना ठाकुर एवं श्रीमती हिमानी जोशी द्वारा विन्यस्त की गई। कार्यक्रम का आरम्भ कक्षा 11 के विद्यार्थियों शौर्य बिष्ट, अनिरुद्ध जायसवाल एवं अर्चना पन्त द्वारा किया गया, जबकि पास्टर जोसफ ने प्रभु यीशु से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रार्थना की।समारोह का प्रारम्भ प्रार्थना एवं मंत्रोच्चार से हुआ, तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत काव्यपाठ, भाषण, युगल गीत, नृत्य एवं संगीत की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। इसी क्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना व्यक्त की। हेड बॉय एवं हेड गर्ल के प्रेरक उद्बोधन, शिक्षकों के आशीर्वचन, गीत, दुर्गा स्तुति, स्वागत गीत एवं समूह नृत्य ने समारोह को और अधिक आकर्षक बनाया।

उपप्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “Mr. & Miss Beersheba” प्रतियोगिता रही, जिसमें रैम्प वॉक, प्रतिभा प्रदर्शन एवं प्रश्नोत्तर चरण सम्पन्न हुए। इस प्रतियोगिता में Mr. Beersheba – वंश पांडे व Miss Beersheba – नेहा चौधरी विजेता घोषित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया Best Attendance: आर्या एवं आध्या वार्ष्णेय; Best in English: जिज्ञासा डंगवाल; Best in Conduct: भास्कर आर्या, वंश पांडे, तन्मय जोशी, प्रतिभा, प्रीति बगड़वाल एवं आर्या वार्ष्णेय।

समारोह के समापन अवसर पर सीनियर कोऑर्डिनेटर निशी वर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर एकता भाकुनी, श्रीमती शोभा नियोलिया, बीना ताकुली, श्रीमती पूजा जीना, श्री आनन्द सिंह बिष्ट सभी शिक्षक-शिक्षकायें और छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।शिक्षकों ने वरिष्ठ विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं। प्रधानाचार्या एवं उपप्रधानाचार्य द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए गए। विद्यार्थियों द्वारा मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया गया तथा शिक्षिकाओं ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। इस प्रकार सौहार्द, स्नेह एवं स्मरणीय अनुभूतियों के साथ विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.