खबर संसार हल्द्वानी.। दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में आज धूमधाम से दीपावली उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी और उनके अयोध्या आगमन पर सुंदर कार्यक्रम पेश किए।
दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में आज धूमधाम से दीपावली उत्सव मनाया गया
विद्यालय की अकादमिक निदेशिका नेहा बिष्ट रैकवाल, प्रबंधक चंदन रैकवाल, प्रधानाचार्य रमेश मेहरा व सभी शिक्षकों ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की। अंतर हाउस दीप सजाओ और रंगोली सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं, जिसमे येलो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और ब्लू हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रेड हाउस और ग्रीन हाउस ने सयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसने उत्सव को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम में अभिभावकों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गईं। सभी उपस्थितजनों ने इस दिवाली सेलिब्रेशन को यादगार बनाने में योगदान दिया



