खबर संसार हल्द्वानी.टीचर्स डे पर विज्डम स्कूल में शिक्षकों का सम्मान जी हा आज विद्यालय में महान शिक्षाविद व दार्शनिक डा० सर्वपल्ली राधाकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।सभी स्टॉफ ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राजेन्द्र पोखरिया जी द्वारा उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।
टीचर्स डे पर विज्डम स्कूल में शिक्षकों का सम्मान
प्रबंध निदेशक द्वारा समस्त गुरुजनों को पुरस्कृत करते हुए ज्ञान के प्रसार व प्रचार में उनके योगदान को सराहा व सम्मान स्वरुप विद्यालय में सामूहिक भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर गुरुजनों द्वारा हास्य नाटिका, पारंम्परिक लोक नृत्य व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा व नैतिक मूल्यों की याद दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्र प्रभारी शिल्पी पंतोला, अमित राणा बबिता फर्शवान सुषमा त्रिपाठी व राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
