HomePoliticalगुलाम नबी के बयान पर दिग्विजय, हरीश रावत ने किया पलटवार, कहीं...

गुलाम नबी के बयान पर दिग्विजय, हरीश रावत ने किया पलटवार, कहीं ये बात..

पूर्व कांग्रेसी नेता गुलाम नबवी आजाद आज कल फ‍िर से सुखियों में है। क्‍योंकि उन्‍होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर निशाना साध द‍िया था। अब कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद पर पलटवार किया जा रहा है।

कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने जहां ट्वीट कर गुलाम नबी आजाद के बयानों पर पलटवार किया। तो वही पूर्व सीएम हरीश रावत ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने ही उन्हें आजाद रखा। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि गुलाम नबी भाईजान आप कांग्रेस को क्या expose और demolish करेंगे, पहले कश्मीर में अपनी पार्टी को तो बचा लीजिए।

हरीश रावत ने भी साधा गुलाम नबी पर न‍िशाना

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 40 साल कांग्रेस में रहकर आपने पार्टी के साथ दगा कर दिया..अब भाजपा व मोदी जी की बैसाखियों के सहारे क्या हासिल कर लेंगे। हरीश रावत ने भी गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा। हरीश रावत ने कहा कि गुलाम नबी आज़ाद को ये नहीं भूलना चाहिए कि ये कांग्रेस का नेतृत्व ही था जिन्होंने उनको आज़ाद बनाए रखा। सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आज़ाद को क्या कूछ नहीं दिया।

इसका गुलाम नबी आज़ाद ने जो सिला दिया उससे उन्होंने अपने नाम को गंदा किया है। आजाद ने साफ तौर पर कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी मेहनती हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हम मोदी और भाजपा की अगर आलोचना करते हैं तो तारीफ भी करते हैं। हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और भाजपा को गालियां नहीं देते।

आजाद ने कहा कि कुछ चीजों में भाजपा को सुधार करना होगा नहीं तो उनका भी कांग्रेस जैसा हाल हो सकता है। विधानसभाओं को तोड़फोड़ करने का सिलसिला बंद करना होगा। इसके साथ ही गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भी कुछ कमिया रही है। कांग्रेस उन गलतियों को ठीक करगी, ऐसी मेरी उम्मीद है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.