HomeUttarakhandकार्यशाला में महिलाओं के सांविधिक व संवैधानिक अधिकार पर हुई चर्चा

कार्यशाला में महिलाओं के सांविधिक व संवैधानिक अधिकार पर हुई चर्चा

रामनगर, खबर संसार। ब्लॉक सभागार रामनगर में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो की अध्यक्षता में महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं लैंगिक भेदभाव का उन्मूलन सम्बन्धी कार्यशाला का आयोजन हुआ, कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सायरा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला में महिलाओं / बालिकाओं के खिलाफ लैंगिक भेदभाव एवं हिंसा का उन्मूलन रहा जिसके तहत पैतृक सम्पत्ति में हिस्सेदारी, दहेज एक्ट-1961, घरेलू हिंसा अधिनियिम-2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन एक्ट 2013. बाल विवाह एक्ट 2006, मानव तस्करी, महिलाओं के संवैधानिक एवं सांविधिक अधिकार व संवैधानिक अधिकार सहित लैंगिक समानता विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गयी।

महिला अधिवक्ता सुनीता रानी कनौजिया द्वारा महिलाओंक विधिक अधिकार व अधिकारों तक पहुंच कैसे सुलभ बनाई जा सकती है, पर विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी गौरव पन्त द्वरा लैंगिक भेदभाव की श्रेणियों पर प्रकाश डालते हुए लैंगिक भेदभाव की पहचान सहित उपलब्ध उपचारों पर जानकारी दी गयी।

महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया

कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं हेतु महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया जिसमें सही उत्तर देने पर सम्बन्धित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों हेतु गंगा लटवाल व शिवांगी को मा० शायरा बानो द्वारा पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया गया, कार्यशाला में प्रतिभागियों को आपाताकालीन नम्बर 112, 1090, 100, 108, 181 पर भी जानकारी दी गयी।

मुख्य अतिथि सुश्री सायरा बानों द्वारा तीन तलाक विषय सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के आत्मरक्षा सम्बन्धी कार्यक्रम पर जोर दिया गया, उनके द्वारा लैंगिक समानता विषय पर समस्त प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण कराई गयी व समाज में प्रत्येक वर्ग में महिलाओं से लैंगिक भेदभाव व हिंसा के उन्मूलन हेतु निरन्तर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.