HomeUttarakhandहल्द्वानी में धूमधाम से मनी दीपावली, सीएम ने आपदा प्रभावितों संग मनाया...

हल्द्वानी में धूमधाम से मनी दीपावली, सीएम ने आपदा प्रभावितों संग मनाया पर्व

हल्द्वानी में दीपावली का पर्व पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया। शहर के बाजारों, घरों और गलियों में दीपों की जगमगाहट ने खुशियों का माहौल बना दिया। लोगों ने रंगोली सजाई, मिठाइयाँ बाँटी और रातभर आतिशबाजी से आसमान को रौशन किया। वहीं, कुछ इलाकों में आज भी दीपावली मनाने की परंपरा निभाई जाएगी।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों संग साझा की खुशियाँ

दीपावली के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को देहरादून के सहस्त्रधारा स्थित मझाड़ा गाँव पहुँचे। उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव और सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

सीएम धामी ने मौके पर चल रहे पुनर्निर्माण और राहत कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से कार्य पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ हर कदम पर खड़ी है और उनके पुनर्वास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.