हल्द्वानी, खबर संसार। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में आम जनता की जनसमस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा राजस्व, अतिक्रमण, सड़क, विद्युत, नजूल भूमि, पेयजल, अतिक्रमण, शस़्त्र लाइसेंस,पेंशन,आयुष्मान कार्ड आदि से सम्बन्धित 57 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए। ग्राम प्रधान हल्दूचौड़ जग्गी, हरिपुर एवं क्षेत्रवासियों ने अपने आवेदन के द्वारा अवगत कराया कि गौला पुल मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण लोगों द्वारा किया गया है इससे आम जनमानस को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौला पुल पर अतिक्रमण का मामला भी उठाया
उन्होेंने कहा पूर्व मेें भी पत्र प्रेषित किया गया था, जिस पर कार्यवाही नही हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता करने के पश्चात कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान नाथपुर पाडली सतवन्त सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र के द्वारा अवगत कराया।
कहा कि ग्राम पंचायत नाथुपर पाडली लामाचौड मे भाखड़ा नदी व उसके छोटे-छोटे नालों से कृषि भूमि का कटाव हो रहा है भू-राजस्व, लेखपाल के निरीक्षण करने के उपरान्त भी कोई कार्यवाही नही हुई है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी सिंचाई को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश मौके पर दिये।
आयुष्मान कार्ड बनाने मांग की
जिस पर जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। प्रेम सिह पीरूमदारा रामनगर ने अपने प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि प्रार्थी की उम्र 90 वर्ष की हो गई है और आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है प्रार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

