HomePoliticalयार यशपाल मेरा साथ निभाना !

यार यशपाल मेरा साथ निभाना !

खबर संसार हल्द्वानी। यार यशपाल मेरा साथ निभाना! कुछ इसी तरह की कानाफूसी होने लगी, जब  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज कांग्रेस नेता यशपाल आर्य और संजीव आर्य से मिलने उनके आवास पर अपराह पहुंचे। और अकेले में कुछ देर यशपाल आर्य से बात करी।

यार यशपाल मेरा साथ निभाना!

इस मुलाकात के कई राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। उसमे से एक सीएम की कुर्सी को लेकर टॉप पर है। आने वाली 10 मार्च को चुनाव रिजल्ट बता देंगे की किसकी बात में कितना दम था।क्योंकि एक तरफ पूर्व सीएम हरीश रावत 48 सीट आने का जिक्र पहले भी कर रहे थे और आज भी कह रहे। दूसरी और सीएम धामी भी बहुमत में आने की बात पूरे दम के साथ कह रहे है। यानी दोनो ही अपनी अपनी सरकार आने का दंभ भर रहे है।

48सीट कांग्रेस की आयेंगी उत्तराखंड में

आज मीडिया से बातचीत यूक्रेन रूस के युद्ध से शुरू होते होते उत्तराखंड में 10 मार्च को बनने वाली सरकार पर आ गई। हालाकि दोनो दलों के नेता बहुमत के समीकरण का जोड़ तोड़ और घाटा फायदा जोड़ने घटाने में लगे हुए हैं।

प्रेस से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। साथ ही अन्य लोकतांत्रिक पार्टियां जिन्होंने भाजपा के खिलाफ पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा है उनको भी वह सरकार आने पर साथ लेकर चलेंगे।

वही हरीश रावत ने एक बाद फिर से पोस्टल बैलेट पर सवाल उठाए है, उन्होंने कहा की लालकुआं विधानसभा सीट पर अब तक पुलिस कर्मियों के पास पोस्टल बैलट नहीं पहुंचे हैं, पोस्टल बैलट नहीं पहुंचने से कई सारे सवाल भी खड़े हो रहे हैं, साथ ही सरकारी कर्मचारियों के पोस्टल बैलट को लेकर भी निर्वाचन विभाग स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है ऐसे में आशंका पैदा हो रही है कि कहीं पोस्टल बैलट में कोई गड़बड़ी ना हो जाये।

पोस्टल बैलट में कोई गड़बड़ी ना हो

इधर यशपाल आर्य ने हरीश रावत से हुई मुलाकात पर कहा कि हरीश रावत हमारे बड़े नेता हैं और यह मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार है, इसके और कोई मायने ना निकाले जाए। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आ रही है। भाजपा की जा रही है। इस मौके पर हरीश दुर्गापाल,हरेंद्र बोरा, सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.