खबर संसार, देहरादून : उत्तराखंड में Kailash Vijayvargiya के सक्रिय होने से उतरे अन्य पार्टियों के चहरे, जैसा कि आप सभी को पता है। उत्तराखंड विस चुनाव के बाद अभी मतगणना से पहले एक्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें कांग्रेस और भाजपा में बहुत ही करीबी और कांटे का मुकाबला दिखाया गया है। लेकिन असली नतीजे 10 मार्च को आएंगे। जिससे ये पार्टियों अपने आप को बहुत ही असहज महसूस कर रही हैं कि आखिर उत्तराखंड की सत्ता की चाबी किसके हाथ होगी। इधर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के नेता त्रवेंद्र पंवार ने कहा है कि Kailash Vijayvargiya खरीद-फरोख्त के लिए उत्तराखंड आ चुके हैं, उत्तराखंड के लोग बिकने वाले नहीं हैं।
ये भी पढें- काल्पनिक एग्जिट पोल कहे टक्कर, भाजपा कांग्रेस को कर रहे बैचेन
राजनीतिक जोड़तोड़ में माहिर माने जाते है Kailash Vijayvargiya
भारतीय राजनीति में हैं। Kailash Vijayvargiya जोड़-तोड़ के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं।। जो अब उत्तराखंड में दस्तक दे चुके हैं। इससे कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों में हलचल मचनी शुरू हो चुकी हैं। कांग्रेस और यूकेडी कैलाश विजयवर्गीय को लेकर लगातार भाजपा पर निशाना साध रही हैं। पार्टियों का मानना है कि इससे पहले बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी वह काफी सक्रिय नजर आए थे।
उत्तराखंड के लोकतंत्र पहरुओ सावधान
इधर उत्तराखंड में कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी पर यूकेडी और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए कहा कि बंगाल में भी इन्होंने इसी तरीके की खरीद-फरोख्त की। 2016 में उत्तराखंड में की गई खरीद-फरोख्त के बाद अब फिर से ये पुराने शातिर खिलाड़ी उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। ”मैं कहना चाहता हूं कि उत्तराखंड के लोकतंत्र पहरुओ सावधान, कांग्रेस तो सावधान है ही है।”


