खबर संसार देहरादून।काल्पनिक एग्जिट पोल कहे टक्कर, भाजपा कांग्रेस को कर रहे बैचेन। जी हा 48 घंटे की बैचेनी और बची है। फिर वास्तविक रिजल्ट आपके हमारे सामने होंगा।चुनाव के वास्तविक रिजल्ट आने से पहले काल्पनिक एग्जिट पोल उत्तराखंड में भाजपा कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का संकेत दे रहे है। इस बात के संकेत दोनो दलों की सक्रियता से भी लगाया जा रहा है।
काल्पनिक एग्जिट पोल कहे टक्कर, भाजपा कांग्रेस को कर रहे बैचेन
उत्तराखंड के संदर्भ में न्यूज़ 24 टुडे चाणक्य भाजपा को 43 सीट तो कांग्रेस को 24 सीटें तथा आप पार्टी को 3 सीट पर कब्जा दिखा रहा है। जबकि एबीपी सी वोटर भाजपा को 26 से 32 तो कांग्रेस को 32 से 38 तो आप को 2 सीट दिखा रहा। जबकि आज तक का एक्सिस माय इंडिया भाजपा को 36से 46 तो कांग्रेस को 20से 30जबकि आप को 2से5सीट दिखा रहा है।
बताते चले की कई बार कोसों दूर रहे एग्जिट पोल। क्योंकि इनका आबादी और वोटर के सापेक्ष राय लेना का सैंपल साइज बहुत की नाममात्र का होता है। और कई लोगो से तो हवा हवा में होता है। लेकिन पूरी तरह से इंकार भी नही किया जा सकता। कभी कभी इनका तीर निशाने पर भी लगता है।
उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश,पंजाब गोवा मणिपुर यानी पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो चुके है। अब सबकी निगाहें 10 मार्च पर मार्च पर लगी हैं, जब नतीजे आएंगे। चुनाव के तुरंत बाद आए कई एग्जिट पोल की वास्तविकता की जांच का मिलान पता लगेगा।क्योंकि कभी एग्जिट पोल नतीजों के काफी करीब रहे तो कभी परिणामों से कोसों दूर।


