HomeInternationalजापान में भूकंप और मंगा की भविष्यवाणी से दहशत, 5 जुलाई बना...

जापान में भूकंप और मंगा की भविष्यवाणी से दहशत, 5 जुलाई बना डर का दिन

जापान में दो हफ्तों में आए 1000 से ज्यादा भूकंप और एक मंगा कॉमिक की भविष्यवाणी ने लोगों में खौफ फैला दिया है। सोशल मीडिया पर 5 जुलाई को ‘कयामत का दिन’ बताकर अफवाहें उड़ रही हैं।


लगातार भूकंप और मंगा की कहानी ने बढ़ाई चिंता

पिछले 14 दिनों में जापान में 1000 से अधिक भूकंप दर्ज किए गए हैं। इन घटनाओं ने पहले ही स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी थी। इस बीच एक मंगा कॉमिक बुक की कहानी वायरल हो गई, जिसमें 5 जुलाई को जापान में कयामत आने की भविष्यवाणी की गई है। लोग डर के मारे घरों से निकलने से बच रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


टोकारा द्वीप समूह सबसे ज्यादा प्रभावित

भूकंपों का सबसे ज्यादा असर कागोशिमा प्रांत के टोकारा द्वीप समूह पर देखा जा रहा है। यहां करीब 700 लोग रहते हैं और अस्पताल व इमरजेंसी सुविधाएं सीमित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप से पहले समुद्र से अजीबोगरीब आवाजें आती हैं, जिससे डर और बढ़ जाता है।


पर्यटन में आई भारी गिरावट

भूकंप और मंगा की भविष्यवाणी ने जापान के पर्यटन उद्योग को भी नुकसान पहुंचाया है। अप्रैल में जहां रिकॉर्ड 39 लाख लोग जापान आए थे, अब पर्यटकों की संख्या घटने लगी है। हांगकांग से आने वाले टूरिस्ट 11% कम हो गए हैं और कई फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं।


क्या है मंगा की भविष्यवाणी का सच?

मंगा जापान की एक मशहूर कॉमिक सीरीज है, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने 2011 की भीषण सुनामी की भविष्यवाणी की थी। अब उसकी कहानी में 5 जुलाई को ‘कयामत का दिन’ बताया गया है। हालांकि, किसी आधिकारिक एजेंसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है, लेकिन लोग आशंकित हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.