HomeLocalखबर का असर -गोला मे खड्डो पर एफआईआर दर्ज

खबर का असर -गोला मे खड्डो पर एफआईआर दर्ज

ख़बर संसार किच्छा – दिलीप अरोरा । खबर का असर -गोला मे खड्डो पर एफआईआर दर्ज जी हा हमारी टीम ने कुछ दिन पूर्व किच्छा मे जाबाज रिपोर्टिंग करते हुए किच्छा गोला नदी मे आधे किमी पैदल चलकर तीन खड्डे ढूंढ निकाले थे। जिसके आस पास बड़ी गाड़ियों के पाहियों के निशान और खड्डे के चारो तरफ जेसीबी के निशान कैमरे मे कैद किये थे।

खबर का असर -गोला मे खड्डो पर एफआईआर दर्ज

और इसकी सूचना प्रशासन को देने के साथ इस खबर को भी हमने प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद चकबंदी पटवारी विकास ने मौक़े पर हमारी टीम के साथ सर्वे किया और हलात देख कर माना की यहाँ खनन हुआ है। और बताया की यह चकबंदी की ही जगह है। और मौक़े की तफ्तीश कर इन्होने किच्छा कोतवाली को एक रिपोर्ट भेज दी है जिसमे अज्ञात चोरो के खिलाफ खनन किये जाने पर मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया।
*हमारी खबर से जागा था चकबंदी विभाग*

हमने इस पर एक जिम्मेदार मिडिया की भूमिका निभाते हुए बताया था की चोर बे ख़ौफ़ खनन चोरी कर रहे है जबकि यह अभी इस क्षेत्र मे बंद है। इससे राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है। चूंकि इस पर अब चकबंदी विभाग की तरफ से शिकायत दर्ज करा दी गयी है।तो देखना होगा की यह अज्ञात चोर पुलिस और प्रशासन की गिरफ्त मे आते भी है या नहीं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.