खबर संसार किच्छा -दिलीप अरोरा । किच्छा का बुजुर्ग दम्पत्ति एसएसपी की शरण मे। आखिर क्यों पंहुचा किच्छा का बुजुर्ग दम्पत्ति उधम सिंह नगर के कप्तान की शरण मे। दरअसल मामला यह है की किच्छा के विकास कॉलोनी का एक मामला सामने आया है। मामला यू है की किच्छा विकास कॉलोनी ओम प्रकाश के अनुसार और प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह है की ओम प्रकाश की पुत्री का विवहा बरा हुआ था उसकी एक 3 साल की पुत्री भी थी। और ओम प्रकाश की पुत्री बीती 11 जनवरी को अपने पिता के घर आयी थी।और 14 जनवरी को शाम को कही गयी और वापिस नहीं लौटी तब पिता ओम प्रकश ने बहुत जगहा उसे ढूँढा पर उसका कही पता नहीं चला। उसके बाद उन्होंने 15 जनवरी को उसके सुसराल वालो को भी यह बात बताई तब उसके सुसराल वालो की तरफ से भी उसकी तलाश हुई ज़ब किसी के हाथ कुछ नहीं लगा तब 16 को यह गरीब दपत्ति किच्छा कोतवाली बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लेकर पंहुचा। जहाँ उसको आश्वासन भी मिला और डांट भी।
फिर उनको किसी ने सरवती देवी मेमोरीयल ट्रस्ट के मिडिया प्रभारी और एन यू जे के नगर अध्यक्ष के बारे मे बताया फिर यह उनके पास पहुचे और उन्होंने आगे के लिए उन्हें गाइड करते हुए पूरी बात सुनी और पूरी बात पुलिस को फिर से बताने को कहा और
एक नया प्रार्थना पत्र देने को कहा और इसके बाद बुजुर्ग दम्पत्ति कोतवाली पंहुचा और इनके अनुसार एक दो पुलिस कर्मी ने भी इनके साथ अभद्र व्यवहार किया और इनको कोई भी रिसिविंग नहीं दी।जिसके बाद यह अगले दिन 18 जनवरी को कोतवाली किच्छा मे दिए गये दोनों प्रार्थना पत्र के साथ एसएसपी उधम सिंह नगर के कार्यालय पहुचे जहाँ उन्होंने पूरा वाक्या बताया और एक प्रार्थना पत्र उनको सौपते हुए बेटी की साकुशल बरामदगी की दरखुआस्त की जिसके बाद कप्तान साहब ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत किच्छा कोतवाल को फोन किया और मामले पर ध्यान देने को कहा।
इसके बाद यह अगले दिन यह समाज सेवी और एन यू जे के नगर अध्यक्ष के साथ कोतवाली किच्छा पहुचे और उनकी तरफ से ट्रस्ट के मिडिया प्रभारी ने ओम प्रकाश की बात को रखा और समझाया जिसके बाद पुलिस से सकारात्मक जवाब मिला और जल्द ही ओम प्रकाश की पुत्री को ढूंढ़ने की बात की और उसके फोन नो की डिटेल निकालवाकर कर्यवाही को करने का आश्वासन दिया है।



