खबर संसार, नई दिल्ली : Election Survey 2022- उत्तराखंड समेत इन पांच राज्यों में बनेगी किसकी सरकार, अगले वर्ष होने वाले पांच राज्यो के विस चुनाव का बिगुल बज चुका है। इन राज्यों में होने वाले विस चुनाव के चलते सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, पंजाब और गोवा में 2022 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं तो ऐसे में जनता के मूड का जानने के लिए 2 लाख 8 हजार से ज्यादा लोगों पर Election Survey 2022 किया गया। ये सर्वे 15 नवंबर तक का है। तो आइए जानते हैं कि सी-वोटर सर्वे में किस पार्टी कितने मिलेंगे वोट, और किसकी बनेगी सरकार।
Election Survey 2022- उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार
उत्तर प्रदेश 2022 विस चुनाव 403 सीटों पर होने जा रहे हैं। वहां भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत कई पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। Election Survey 2022- अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा को 213 – 221 सीटें, सपा को 152 – 160 सीटे, बसपा को 16-20 सीट तो वहीं कांग्रेस को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के अनुसार यहां पर भाजपा को विस चुनाव में 41 प्रतिशत वोट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है। तो वहीं सपा को 31 प्रतिशत वोट और बसपा को 15 प्रतिशत व कांग्रेस को 4 प्रतिशत वोट की मिल सकते हैं।
ये भी पढें- किरपाल दिल्ली हाईकोर्ट के पहले समलैंगिक जज बन सकते!
यूपी विस सीट (403)
बीजेपी़ 213-221
सपा 152-160
बसपा 16-20
कांग्रेस 6-10
अन्य 2-6
उत्तराखंड में कांग्रेस व बीजेपी में कांटे मुकाबला
उत्तराखंड की 70 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव में में कांग्रेस को 41 प्रतिशत वोट के साथ 36-40सीट तो वहीं बीजेपी को 36 प्रतिशत वोट के साथ 30-34 सीट मिलने मिलने का अनुमान है। जब कि 11 प्रतिशत वोट के साथ आम आदमी पार्टी 0-2 सीट मिल सकती है। आ सकती है। कांग्रेस को 36 प्रतिशत जबकि बीजेपी को 41प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
उत्तराखंड विस सीट (70)
कांग्रेस 36-40
बीजेपी 30-34
आप- 0-2
अन्य 0-1
पंजाब में किसको कितनी सीटें
पंजाब में कांग्रेस 42 से 50 सीट के भीतर सिमटती दिख रही है। इस चुनाव आम आदमी पार्टी को फायदा मिलता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी को 47 से 53 सीट मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल को 16 से 24 सीट मिलने मिल सकती हैं। तो बीजेपी के खाते में 0-1 सीट मिल सकती हैं। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें है।
पंजाब विस सीट (117)
कांग्रेस 42-50
शिरोमणि अकाली दल 16-24
आप 47-53
बीजेपी 0-1
अन्य 0-1
गोवा में बीजेपी की राह कठिन
गोवा में सी-वोटर सर्वे के अनुसार बीजेपी को सबसे अधिक 36प्रतिशत वोट मिल सकते हैं तो वहीं, कांग्रेस को महज 19 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। तो वहीं आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। पार्टी को इस बार 24ः वोट शेयर मिलने का अनुमान है।
गोवा विस सीट (40)
बीजेपी 19-23
कांग्रेस 2-6
आप- 3-7
अन्य 8-12
लौट सकती है मणिपुर में बीजेपी
विस चुनाव 2022 में मणिपुर में भाजपा एक बार फिर वापसी कर सकती है। यहां से एनबीरेन सिंह फिर से जीत हासिल करते नजर आ रहे हैं। यहां सर्वे में बीजेपी को 25-29 सीट मिलने का अनुमान है तो वहीं, कांग्रेस को 20-24 सीट मिलती नजर आ रही है। बीजेपी को सबसे अधिक 39 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। सर्वे में कांग्रेस को 33 प्रतिशत और एनपीएफ को 9 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है।
मणिपुर विस सीट (40)
बीजेपी 25-29
कांग्रेस 20-24
एनपीएफ 4-8
अन्य 3-7


