खबर संसार, देहरादून : उत्तराखंड में 01 April से बढ़ने जा रहे बिजली के दाम! जानिए कितनी होगी वृद्धि, राज्य के लोगों जोर का झटका लगने जा रहा है, क्योंकि जन सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्युत नियामक आयोग अब मार्च के आखिर तक बिजली की नई दरें लागू कर देगा। बता दें कि उत्तराखंड में हर वर्ष बिजली की नई दरें लागू की जाती हैं। बिजली की ये नई दरें 01 April से लागू होती हैं। विद्युत नियामक आयोग मार्च अंतिम सप्ताह में नई दरें लागू कर देगा। अब दरों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए विद्युत नियामक आयोग के स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- नया नियम – अब गाड़ी पर पुलिस, प्रेस, वकील का sticker लगवाना पड़ेगा महंगा!
काफी लंबे समय से नहीं हुआ बदलाव
आयोग ने गढ़वाल और कुमाऊं में अलग अलग स्थान पर जनसुनवाई की। इस दौरान घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के साथ ही व्यवसायिक, औद्योगिक वर्ग के उपभोक्ताओं से उनकी राय मांगी गई। अब सुनवाई प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, आयोग ने पिछले कई समय से जनता के पक्ष को सुनते हुए अपना रुख नरम रखा है। यूपीसीएल हर साल आयोग को बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भेजता है। इस दौरान आयोग जन सुनवाई के बाद हर बार आम जन के ऊपर बढ़ोत्तरी का दबाव नहीं डाल रहा है। हालांकि बीते कुछ सालों में घरेलू दरों में बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिली है।
यूपीसीएल ने इस बार कम बढ़ोत्तरी का भेजा प्रस्ताव
विद्युत नियामक आयोग को हर साल यूपीसीएल की ओर से अधिक बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भेजा जाता था। ऐसे में पहले के सालों में 25 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव भेजा जाता था। इसके बाद के वर्षों में 15 से 10 प्रतिशत तक का प्रस्ताव भेजा गया। हालाकि, इस बार महज 4 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया है।
पिछले चार साल की बिजली दरें
काफी लंबे समय से ऊर्जा निगम जनता के प्रति नरम रुख अपनाए हुए है। वर्ष 2021 में 13.25 प्रतिशत बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेजा था। आयोग ने बिजली दरों में 3.54 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की। वर्ष 2020 में छह प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन आयोग ने दरें बढ़ाने की बजाय चार प्रतिशत कम कर दीं। 2019 में आयोग को 16 प्रतिशत दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया। आयोग ने 2.79 प्रतिशत दरें बढ़ाईं। 2018 में 13.44 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आयोग ने दरों में बहुत अधिक बढ़ोत्तरी नहीं की।
