HomeNationalनया नियम - अब गाड़ी पर पुलिस, प्रेस, वकील का sticker लगवाना...

नया नियम – अब गाड़ी पर पुलिस, प्रेस, वकील का sticker लगवाना पड़ेगा महंगा!

खबर संसार, मुबई : नया नियम – अब गाड़ी पर पुलिस, प्रेस, वकील का sticker लगवाना पड़ेगा महंगा!, आज कल आपको कई जगह गाड़ियों में ऐसे स्टीकर लगे मिल जाएंगे, जिसमें बड़े-बड़े अक्षरों से पुलिस, प्रेस, वकील सहित जाति सूचक शब्द लिखे होते हैं, लेकिन अब ये नहीं चलेगा। मुबंई पुलिस के नये आदेश के अनुसार अब कोई भी अपने निजी वाहन पर इस प्रकार के sticker नहीं लगवा सकेगा। सिर्फ मुंबई पुलिस की गाड़ियों पर ही पुलिस लिखने का अधिकार होगा।

ये भी पढें- …तो अब पूर्व क्रिकेट हरभजन सिंह करेंगे Politics! पहुंचेंगे राज्यसभा

मिली जानकारी के अनुसार अब सिर्फ मुंबई पुलिस की गाड़ियों पर ही पुलिस लिखने का अधिकार होगा। निजी गाड़ियों पर नहीं। बहुुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने पर जितना आम लोगों से जुर्माना वसूला जाता है, अगर कोई पुलिस वाला वही ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो उससे जुर्माने की दोगुनी राशि वसूली जाती है। इसी जुर्माने से बचने के लिए गाड़ियों पर पुलिस लिखा जाता है ताकि जब कोई दूसरा पुलिसकर्मी उस गाड़ी को न रोके और नह ही चालान काटे।

गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखवाना समझते हैं शान

आपने अक्सर अपने आसपास ऐसी कई गाड़ियां देखी होंगी, जिन पर बड़े-बड़े अक्षरों में पुलिस लिखा होता है। लोगों का ऐसा लगता है कि गाड़ी के शीशे पर पुलिस लिखा हो तो उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाएगा। ऐसी गाड़ियों को ना तो रोका जाएगा और ना ही इनसे कोई सवाल पूछने की हिम्मत करेगा। और ऐसा होता भी है।

वाहन पर पेशे का नाम लिखाना एक फैशन!

हमारे देश में गाड़ियों पर पुलिस का स्टीकर लगाने वाले दो तरह के लोग हैं। पहले तो वो खुद, जो पुलिस में हैं और उन्हें लगता है कि अगर उनकी गाड़ी पर विभाग का नाम लिखा होगा तो उनका कोई चालान नहीं होगा और दूसरे लोग वो हैं, जो इन पुलिसकर्मियों के रिश्तेदार और दोस्त होते हैं. या फिर वो भी नहीं होते। लेकिन उन्हें लगता है कि सिर्फ पुलिस लिखा होने से उनका काम चल जाएगा और उनके कोई पूछताछ नहीं होगी। ठीक उसी तरह पुलिस, वकील और पत्रकार लिख कर चलना भी एक फैशन बन गया है और ऐसे लोगों को लगता है कि कानून तो उन्हीं की जेब में है, कानून उनका क्या बिगाड़ लेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.