Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalजगन्नाथ रथयात्रा में DJ की आवाज से बेकाबू हुए हाथी, अफरातफरी, 4...

जगन्नाथ रथयात्रा में DJ की आवाज से बेकाबू हुए हाथी, अफरातफरी, 4 घायल

अहमदाबाद में 148वीं जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब डीजे की तेज आवाज के कारण हाथी बेकाबू हो गए। रथयात्रा की भीड़ में अचानक मची भगदड़ से कई लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि वन विभाग और महावतों ने समय रहते हालात पर काबू पा लिया।


डीजे की तेज आवाज से बिगड़ा हाथियों का मिजाज

यात्रा के रूट में खाड़िया विस्तार नामक क्षेत्र से गुजरते वक्त एक हाथी डीजे की तेज ध्वनि से घबरा गया और दौड़ने लगा। उसके पीछे-पीछे अन्य हाथी भी बेकाबू हो गए। बताया गया कि कुल 5-6 हाथियों ने नियंत्रण खो दिया, जिनमें से तीन ने खाड़िया की तंग गलियों में दौड़ना शुरू कर दिया।


हाथियों को देखकर लोगों में अफरातफरी

जैसे ही हाथी बेकाबू होकर दौड़ने लगे, श्रद्धालुओं में डर फैल गया। हजारों की भीड़ में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने आगे का रास्ता खाली कर हाथियों को रास्ता देने की कोशिश की।


3-4 लोग घायल, एक मीडियाकर्मी भी शामिल

भगदड़ के दौरान तीन से चार लोगों के घायल होने की खबर मिली है। घायलों में एक पत्रकार भी शामिल है, जो रथयात्रा को कवर कर रहा था। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी को मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।


15 मिनट में किया गया नियंत्रण, रथयात्रा फिर से शुरू

वन विभाग की टीम और महावतों ने मिलकर ट्रैंक्विलाइज़र और अन्य उपकरणों की मदद से हाथियों को नियंत्रित किया। इस दौरान रथयात्रा को 15 मिनट के लिए रोकना पड़ा। जब स्थिति सामान्य हुई, तब हाथियों को मुख्य मार्ग पर लाकर यात्रा को फिर से शुरू किया गया।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.