इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में 22 जुलाई 2025 से 26 जुलाई 2025 तक इंग्लिश लिट्रेरी वीक 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस सप्ताह भर चले आयोजन में कक्षा 01 से 05 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में अंग्रेजी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न करना और उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच देना था।
पहला दिन: चित्र लेखन और पुस्तकालय भ्रमण
22 जुलाई को कक्षा 01 व 02 के छात्रों ने “पिक्चर कंपोज़िशन” और “विज़िट टू द लाइब्रेरी” गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती मनोरमा तिवारी ने बच्चों को शिक्षाप्रद कहानियाँ सुनाईं। वहीं, कक्षा 03 से 05 तक के विद्यार्थियों के लिए “क्रिएटिव पैराग्राफ राइटिंग” का आयोजन किया गया।
दूसरा दिन: रंगारंग कठपुतली शो
23 जुलाई को सभी कक्षाओं के लिए “पपेट शो” आयोजित किया गया, जिसमें “द लायन एंड द माउस” और “द थ्री विशेज” जैसी नैतिक कहानियाँ प्रस्तुत की गईं।
तीसरा और चौथा दिन: कला और नाट्य प्रस्तुतियाँ
24 जुलाई को कक्षा 01 व 02 के छात्रों ने “बुकमार्क मेकिंग” में भाग लिया जबकि कक्षा 03 से 05 तक के विद्यार्थियों ने “बुक कवर एक्टिविटी” में अपनी रचनात्मकता दिखाई। 25 जुलाई को “वन-एक्ट प्ले” के तहत “द जजेस एंड द ट्रू फ्रेंड्स” और “द ब्राह्मिन एंड द फोर क्रूक्स” नाटकों का मंचन हुआ। इन प्रस्तुतियों में छात्रों ने नैतिक मूल्यों की शानदार प्रस्तुति दी।
अंतिम दिन: शब्दों का खेल
26 जुलाई को “वोकैबुलरी गेम्स” का आयोजन हुआ। इससे बच्चों में शब्द भंडार, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना को बल मिला। विद्यालय के प्रबंधक श्री दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्य श्रीमती ममता तनेजा और कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
