spot_img
spot_img
HomeUncategorizedएक्सपर्ट कमेटी ने कहा ओमिक्रोन के कारण जल्द आ सकती है कोरोना...

एक्सपर्ट कमेटी ने कहा ओमिक्रोन के कारण जल्द आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

नई दिल्ली, खबर संसार। अभी तक ओमिक्रोन लगभग 50 देशो में फैल चुका है। भारत में ओमिक्रोन वायरस के 415 मामले सामने आ चुके है। इसी बीच केरल में बनी विशेषज्ञों की एक कमेटी ने कहा की कोरोना वायरस के Omicron वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण को रोका नहीं जा सकता है।

पहले से तैयार रहने की जरूरत

कमेटी के डॉक्टर ने कहा कि एक स्टडी के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave) जनवरी में शुरू हो सकती है और ओमिक्रोन वैरिएंट इस लहर का प्रमुख कारण हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है, हमारे पास इस बार गंभीर रूप से बीमार रोगियों की संख्या दूसरी लहर जैसी नहीं होगी लेकिन हमें पहले से ही तैयार रहने की जरूरत है।

डॉक्टर ने कहा कि ग्लोबल ट्रेंड से प्रतीत होता है कि आने वाले 2-3 हफ्तों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन संक्रमितों का आंकड़ा ओक हजार तक पहुंच जाएगा और ऐसी संभावना भी है कि 2 महीने के अंदर संक्रमितों की संख्या 1 मिलियन पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए 1 महीने से ज्यादा समय नहीं मिल सकता है।

इसे भी पढ़े-हरक सिंह रावत फोन बंद करके दिल्ली को निकले ! 

कोरोना प्रोटोकॉल को करना होगा फॉलो

कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें भारत में संक्रमण को फैलने से रोकना होगा। लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करना होगा और हमारे पास फिलहाल यही एक तरीका है जिससे कोरोना के केस को स्थिर किया जा सकता है। बता दें कि भारत में अभी तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कुल 415 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 115 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या देश छोड़कर चले गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, ओमीक्रोन के सबसे अधिक 108 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले सामने।

हमारे फेसबुक पेज से जुडने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.