HomePoliticalदेर रात हुए बम हमले में बीजेपी के पांच समर्थक घायल हो...

देर रात हुए बम हमले में बीजेपी के पांच समर्थक घायल हो गए

खबर संसार कोलकाता:देर रात हुए बम हमले में बीजेपी के पांच समर्थक घायल हो गए. जी हा बंगाल बदलाब की जगह बदला देखने को मिल रहा पश्चिम बंगाल में चुनावों के बाद हिंसा जारी है। कल रात शुभेंदु अधिकारी के पीएम की हत्या के बाद बम अटैक की घटना भी सामने आई है। इसमें पांच बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। बम हमले की यह घटना पीएम चंद्रनाथ रथ की हत्या के कुछ घंटे बाद हुई।पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके में देर रात हुए बम हमले में बीजेपी के पांच समर्थक घायल हो गए। इत्तेफाक से जिस इलाके में धमाका हुआ वह नई चुनी गई बीजेपी एमएलए रत्ना देबनाथ के घर के पास है। वह आजीकर हॉस्पिटल की रेप पीड़िता की मां हैं।

देर रात हुए बम हमले में बीजेपी के पांच समर्थक घायल हो गए

कहां पर हुई यह बम हमले की घटना पीटीआई के मुताबिक बीजेपी ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हत्या के बाद बदले की भावना से हिंसा करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक पानीहाटी में सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन के पास अनजान हमलावरों ने क्रूड बम फेंके, जिसमें कम से कम पांच बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले जाया गया। लोकल सूत्रों ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता पानीहाटी के वार्ड नंबर 2 में दत्ता रोड पर लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर उन पर बम से हमला किया और मौके से भाग गए। बीजेपी ने दावा किया कि हमलावरों के सत्ताधारी टीएमसी से संबंध था। हालांकि, ममता बनर्जी की पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है। पुलिस इलाके की सीसीटीवी खंगाल रही है, तो वहीं दूसरी आरे शुभेन्दु अधिकारी उस जगह पर पहुंचे जहां उनके पीए को घायल अवस्था में लगा गया था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.