रामपुर, खबर संसार। यूपी के रामपुर (Rampur) में 14 साल की नाबालिग युवती के साथ गैंग रेप का एक मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसमें धारा 452,376 D, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 और पोस्को एक्ट भी लगाया गया है। युवती का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है।
पत्नी का चल रहा इलाज
शख्स ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी का दिमाग का इलाज चल रहा है। वे नशे की दवाई खाकर सोती हैं। ऐसे में गांव के कुछ युवक आए और मुंह में कपड़ा लपेट कर बेटी को उठा ले गए। उसके साथ तीन घंटे रखकर रेप किया गया। बाद में उसे घर के बाहर छोड़ दिया। (Rampur)
यहां की है घटना
घटना रामपुर (Rampur) के थाना टांडा इलाके की है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने दलित परिवार की नाबालिक युवती से गैंग रेप किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने वसीम, सानिब, नजीब, शफीक और नाज़िम पर एफआईआर दर्ज पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती ओर गांव का युवक दोनों पहले से एक दूसरे से फ़ोन पर बात करते थे, परिचित थे। अभी मामले की तफ्तीश की जा रही है।
इसे भी पढ़े-30 minutes से ज्यादा कम्यूटर, मोबाइल चलाना बेहद खतरनाक, हो सकते हैं अंधे
लड़का और लड़की पहले से परिचित-पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि थाना टांडा पर आज एक दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई जिसके संबंध में थाना टांडा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। एएसपी ने बताया कि इस मामले में (वसीम) लड़का और लड़की (पीड़िता) पहले से बातचीत करते थे और एक दूसरे से परिचित थे। पीड़िता का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है। (Rampur)



