खबर संसार नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर Dinesh Mongia ने थामा भाजपा का दामन, अगले साल होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अपना जनाधार मजबूत करने में लगी हुई है। तो ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने आज मंगलवार को भाजपा की सदस्या ग्रहण कर ली। बीजेपी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने Dinesh Mongia को भाजपा की सदस्यता दिलाई। साथ ही कांग्रेस विधायक फतेह सिंह बाजवा और बलविंदर सिंह लड्डी ने भी पार्टी को अलविदा कह भाजपा का थामन थाम लिया।
ये भी पढें- पीएम मोदी ने कानपुर को दी मेट्रो की सौगात और विपक्ष पर जमकर बोला हमला
डेरा बस्सी से Dinesh Mongia हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार
पंजाब विस चुनाव को देखते हुए भाजपा पूर्व क्रिकेटर Dinesh Mongia को डेरा बस्सी से अपना उम्मीदवार बना सकती है। असल में डेरा बस्सी विधानसभा सीट पंजाब की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। यह सीट से वर्तमान में शिरोमणि अकाली दल के पास है। इस सीट पर वर्ष 2017 के चुनाव में अकाली दल के उम्मीदवार नरिंदर कुमार शर्मा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार दीपिंदर सिंह को मात्र 1921 वोटों से शिकस्त दी थी।
सूत्रों का कहना है कि हार-जीत के इस कम अंतर में बीजेपी बड़ा फायदा देख रही है। असल में डेरा बस्सी विधानसभा सीट पटियाला के अंतर्गत आती है और इस संसदीय क्षेत्र से कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर कांग्रेस से सांसद है, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह वर्तमान में बीजेपी गठबंधन के साथ चुनावी मैदान है। ऐसे में बीजेपी के सूत्रों का मानना है कि भाजपा के लिए यह सीट फायेदमंद साबित हो सकती है।


