खबर संसार, नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर Yuvraj Singh बने पिता, पत्नी हैजल ने दिया बच्चे का जन्म, पूरी दुनिया में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह एक बच्चे के पिता बन गए हैं। युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद युवजराज सिंह के घर में खुशियां छा गई हैं। इसकी जानकारी स्वयं Yuvraj Singh ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी।
ये भी पढें- Cabbage खाने से ये बीमारियां रहेंगी हमेशा दूर
ट्वीटर के जरिए दी Yuvraj Singh ने जानकारी
बताते चलें कि अपने दौर में एक बड़े मैच विनर खिलाड़ी रहे 40 वर्षीय Yuvraj Singh ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर यह जानकारी अपने प्रशंसकों से साझा करते हुए की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ” हमारे सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें।”
ब्रिटिश नागरिक हेजल कीच
यहां बात दें कि इस स्टार बल्लेबाज ने 2012 में कैंसर की बीमारी से ठीक होने के बाद नवंबर 2015 में ब्रिटिश नागरिक हेजल कीच से सगाई की थी और इसके एक साल बाद 30 नवंबर 2016 में दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। युवी के नाम से मशहूर युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने 17 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 402 मैच खेले और इस दौरान 11778 रन बनाए। 2014 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बेहद अहम सदस्य थे। उन्होंने 10 जून 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास की घोषण की थी।


