HomePoliticalपूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर बीजेपी में हुए शामिल

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर बीजेपी में हुए शामिल

जी, हां कांग्रेस को एक और झटका लगा है। लखनऊ में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। विभाकर शास्त्री यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

सदस्यता के बाद विभाकर ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। विभाकर शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के दृष्टिकोण को और मजबूत करके देश की सेवा कर सकूंगा।

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कहा कि बीजेपी के दरवाजे खोलने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, नड्डा जी, अमित शाह जी, सीएम योगी आदित्यनाथ जी और ब्रजेश पाठक के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

राहुल जी को बताना चाहिए कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार काम करूंगा। इंडिया गठबंधन की कोई विचारधारा नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य मोदी जी को हटाना है। राहुल जी को बताना चाहिए कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है।

इससे पहले प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित पोस्ट में अपने त्यागपत्र की घोषणा की।

विभाकर शास्त्री ने कहा, ”सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.