खबर संसार, ऊधमसिंह नगर: 30 वर्षीय युवक की झाड़ियों में dead body मिलनेे से हड़कंप, सनसनीऊधमसिंह नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा हैं, जहां पर एक युवक की चाकुओं से गोद कर पहले हत्या की गई फिर उसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद dead body को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढें- उत्तराखंड में इतनी तीव्रता के साथ लगे earthquake (भूकंप) के झटके
dead body को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह एक महिला दूध लेने बरा गांव के किनारे स्थित मंदिर के पास से गुजर रही थी। तभी उस महिला की नजर झाड़ियों पर पड़ीं जहां युवक का शव पड़ा था। युवक के शरीर को चाकू से गोदा गया था। शरीर पर कई निशान मिले हैं। जिसके बाद महिला ने गांव वालों को इस बारे में बताया। जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलभट्टा थाना प्रभारी राजेश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और dead body को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शव की शिनाख्त नहीं
मृतक की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। युवक के गले, पेट और पीठ पर चाकू से गोदने के निशान थे। मृतक के पास से बरामद बैग में शराब की दो बोतलें और एक बच्चे की जैकेट भी बरामद हुई है लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ना ही घटना स्थल के आस पास खून पड़ा है। पुलिस को आशंका है कि युवकी की हत्या कहीं और करयहां झाडियों में लाकर लाश को फेक दिया गया।
