HomeWhatsApp-टेलीग्राम पर बढ़ा फ्रॉड: बेरोजगार, छात्र व गृहिणियां निशाने पर

WhatsApp-टेलीग्राम पर बढ़ा फ्रॉड: बेरोजगार, छात्र व गृहिणियां निशाने पर

आजकल WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक नया ऑनलाइन घोटाला तेजी से फैल रहा है। इस फ्रॉड में बेरोजगार युवा, गृहिणियां और छात्र मुख्य टारगेट हैं। स्कैमर्स आसान कमाई का लालच देकर लोगों को फर्जी टास्क जैसे यूट्यूब लाइक, रेटिंग या ट्रांसलेशन का काम देते हैं।

गुजरात में 25 वर्षीय महिला की जान गई

गुजरात की एक निजी बैंक में काम करने वाली 25 वर्षीय सोरठिया इस जाल में फंस गईं। शुरुआती टास्क के बदले पैसे भी मिले, लेकिन बाद में बड़े रिटर्न के लालच में उनसे ज्यादा निवेश कराया गया। अंततः वह 28 लाख के कर्ज में डूब गईं और आत्महत्या कर ली। उनके सुसाइड नोट में स्कैम से निकल न पाने की पीड़ा थी।

स्कैम का काम करने का तरीका

  • स्कैमर्स नकली वेबसाइट और डैशबोर्ड बनाकर दिखाते हैं कि आपने कितनी कमाई की।
  • प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट नहीं होता, सिर्फ WhatsApp या Telegram पर बात होती है।
  • बड़े काम के लिए पहले पैसे जमा करने को कहा जाता है।
  • रैफरल स्कीम और नेटवर्किंग के जरिए और लोगों को जोड़ने का दबाव डाला जाता है।
  • कई बार यूजर्स से बैंक डिटेल्स और निजी जानकारी भी मांगी जाती है।

कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से

  • किसी भी अनजान लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें।
  • जॉब ऑफर के लिए वैध वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।
  • पैसे मांगने वाले ऑफर से तुरंत दूरी बनाएं।
  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.