HomeUttarakhand01 April से उत्तराखंड मेें पति-पत्नी दोनों को मिलेगी बढ़ी हुई old...

01 April से उत्तराखंड मेें पति-पत्नी दोनों को मिलेगी बढ़ी हुई old age pension

खबर संसार, देहरादून : 01 April से उत्तराखंड मेें पति-पत्नी दोनों को मिलेगी बढ़ी हुई old age pension , वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत अब उत्तराखंड के बुजुर्गाें में पति और पत्नी दोनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासनादेश जारी कर दिये हैं। old age pension योजना के अंतर्गत अब 01 अप्रैल से 1200 रूपये प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन 1400 प्रतिमाह मिलेगी। अब प्रदेश के हजारों परिवार के पात्र वृद्ध दम्पतियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

ये भी पढें- मुख्यमंत्री केजरीवाल के residence के बाहर तोड़फोड़, 70 हिरासत में

old age pension से बुजुर्गों को सीधा लाभ

यहां बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। अगर परिवार मंे पति-पत्नी दोनों जीवित है तो वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दोनों को मिलेगा। अभी तक इस योजना का लाभ सिर्फ एक को ही मिलता था। लेकिन अब सरकार दोनों बुजुर्ग दंपति को पेंशन की सुविधा देने जा रही है। जिससे प्रदेश में पेंशन धारकों की संख्या में 25 से 30 प्रतिशत का इजाफा होगा। इस योजना के अंतर्गत आने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी समय से किया जाए। सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के वृद्धावस्था के हित में यह निर्णय लिया और अब अप्रैल माह से प्रदेश के हजारों परिवार के पात्र वृद्ध दंपतियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। बता दें कि, बीते दिसंबर माह में ही उत्तराखंड में दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन की बढ़ोतरी के साथ ही पात्र परिवार में से पति-पत्नी दोनों को धामी सरकार ने पेंशन देने की घोषणा की थी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.