खबर संसार, नई दिल्ली : मुख्यमंत्री केजरीवाल के residence के बाहर तोड़फोड़, 70 हिरासत में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के residence के बाहर कुछ आराजक तत्वों ने आज बुधवार को करीब 01 बजे जमकर तोड़फोड़ करने के साथ उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने यह विरोध प्रदर्शन केजरीवाल द्वारा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर विधानसभा में दिए गए बयान के विरोध में किया है। जिसमें उन्होंने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मजाक उड़ाया था। इस घटना के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तुरंत मौके से हटाने के साथ करीब 70 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढें- अब यूपी के इस बसपा नेता के apartment पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर
मनीष सिसोदिया ने किया ट्वीट
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं। गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए हैं। बीजेपी के गुंडे सीएम अरविंद केजरीवाल जी के घर पर तोड़फोड़ करते रहे। बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाजे तक लेकर आई।”
70 कार्यकर्ता हिरासत में
दिल्ली नॉर्थ डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि सुबह 11ः30 बजे भाजपा युवा मोर्चा का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें 150-200 प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के residence के बाहर बवाल मचाया। 150 से 200 प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री residence के पास पहुंचे। यह लोग मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में कश्मीर फाइल्स फिल्म्स को लेकर दिए गए बयान का विरोध कर रहे थे।
दोपहर करीब 1 बजे इनमें से कुछ प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगे बैरिकेड तोड़कर अंदर की तरफ दाखिल हो गए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे। उनके पास एक पेंट का बॉक्स था जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे पर फेंक दिया। इस दौरान उन्होंने एक बूम बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया। इस मामले में करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया। इन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


