खबर संसार, लखनऊ: 15 January से पीएनबी ग्राहक सावधान, 10 हजार से कम बैलेंस पर लगेगा इतना चार्ज, अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि अब इस बैंक ने कई सेवाओं पर चार्ज बढ़ा दिया हैं, जिसकी वजह से ग्राहको को जोर का झटका लग सकता है। क्यांकि पीएनबी ने बैंकिंग सेवाओं के लिए चार्ज बढ़ा दिये हैं। जो 15 January 2022 से लागू हो जाएगी।
ये भी पढें- डोर टू डोर केवल 5 लोग ही जा सकते हैं चुनाव प्रचार के लिए
15 January से 10,000 रुपये बैलेंस जरूरी
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी बेवसाइट पर मौजूद इस संबंध में जानकारी दी है। शहरों में तिमाही औसत बैलेंस की लिमिट पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी गई है। अगर पीएनबी में मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं किया तो दोगुना चार्ज देना होगा। अभी तक मिनिमम बैलेंस पांच हजार रुपए ही है।15 January से 10 हजार से कम बैलेंस होने पर ग्राहकों से 600 रुपए का चार्ज वसूला जाएगा। बैंक की ओर ये चार्ज तिमाही आधार पर ग्राहकों से वसूल किया जाएगा। बैंक की ओर से ग्रामीण और अर्बन क्षेत्रों में कम से कम बैलेंस की सीमा को एक हजार रुपए ही रखी है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं करने पर 200 रुपये चार्ज लगता है लेकिन 15 January से इसे बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है। शहरी इलाकों और मेट्रो शहरों में इसे 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। बैंक ने साथ ही लॉकर चार्ज भी बढ़ा दिया है। एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर साइज को छोड़कर बाकी सभी तरह के लॉकर के चार्ज में बढ़ोतरी की गई है।
