खबर संसार रुद्रपुर। दुकान में रखा गैस सिलेंडर blast, भीषण आग से हड़कंप, अगर घर या दुकान में भरा गैस सिलेंडर रखा है तो जरा संभलकर, क्योंकि रुद्रपुर किच्छा रोड पर मेडिसिटी हाॅस्पिटल के पास एक दुकान में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर blast ही वहां पर भीषण आग लग गई।
आग इतनी भयानक तरीके से धधक रही थी कि बगल की दुकानों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़िया व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे , तब जाकर भारी मशक्कत कि बाद आग पर काबू पाया जा सका। आसपास रहने वाले लोगों ने दूर भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
ये भी पढें- किच्छा मे खबर संसार की खबर का हुआ असर,सरकार ने लिया संज्ञान
चाय बनाने के दौरान हुआ सिलेंडर blast
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार सुबह किच्छा रोड मेडिसिटी अस्पताल के सामने चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर blast हो गया। और आग लग गई। ये आग इतनी भयानक थी कि असपास की दुकाने भी चपेट में गईं। इस भीषण आग की चपेट में एक व्यक्ति के आने सूचना है। आग लपटे इतनी तेज थी कि इस आग को देखकर चारो ओर हड़ंकप मच गया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद वहां पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। इस भीषण आग से भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है।



