किच्छा ब्यूरो दिलीप अरोरा। किच्छा मे खबर संसार की खबर का हुआ असर जी हा बीते बुधवार को किच्छा मे गरीब गर्भवती के खुले मैदान मे प्रसव के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
किच्छा मे खबर संसार की खबर का हुआ असर,सरकार ने लिया संज्ञान
दरअसल एक गरीब महिला जो की इंदिरा खेल मैदान मे खुले मे रह रही थी उसको बुधवार को ज़ब प्रसव का दर्द हुआ तब वह सामुदायिक केंद्र पहुंची थी जिस पर उसको यह कहकर भेज दिया गया था की महिला डॉ नहीं है ऐसा आरोप उसके पति ने लगाया था।इस घटना की जानकारी ज़ब हमारे संवाददाता को एक महिला ने दी उस पर वह तुरंत खेल मैदान पहुंच गये थे। उन्होंने खुले मे प्रस्व होता देख जो की वह खेल मैदान मे प्रसव के लिए मजबूर थी यह देख हमारे संवाददाता दिलीप ने जो की सरबती मेमोरीयल ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी भी है,मामले को शासन प्रशासन तक सही समय पर ग्राउंड जीरो से पहुंचाया था।जिसके बाद विधायक और चिकित्सा अधीक्षक द्वारा एक एम्बुलेंस और अस्पताल की एक टीम को घटना स्थल पर भेजा था ।और महिला को उपचार मिल सका।
पर तब तक महिला पुत्र को जन्म दे चुकी थी
इसके बाद विधायक राजेश शुक्ला ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर महिला का हाल चाल जाना और सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र के स्टॉफ को जमकर फटकार लगाई थी और जाँच की बाद कही थी।एकमात्र हमारे संवाददाता द्वारा ही इस खबर को पूरी ईमानदारी और मजबूती से उठाया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा खबर का संज्ञान लेते हुए आज इसी कड़ी मे उत्तराखंड शासन से राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो किच्छा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र पहुंची। ओर वहाँ उन्होंने बुधवार की घटना की जानकारी ली।और चिकित्सा अधीक्षक से बात की।
जिस पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ त्रिपाठी को कड़े शब्दों मे इस घटना पर कड़ी नराजगी जताते हुए इस घटना के लिए जवाब दैही किसकी होगी तय करने को कहा।और कौन कौन ड्यूटी पर उस वक्त था इसकी जानकारी मांगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा कहा गया की उस दिन महिला डॉ नहीं थी इस पर शायरा बानो ने कहा तो किसी ने तो चार्ज लिया होगा।
टीम गठित कर कार्यवाही की रिपोर्ट सौपे -शायरा बानो*
आज समायदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने घटना की गंभीरता को समझते हुए यहां के प्रशासन को फटकार भी लगाई और चिकित्सा अधीक्षक से कार्यवाही की रिपोर्ट मांगी। जिस पर अधीक्षक डॉ त्रिपाठी ने कहा की हमने एक जाँच टीम गठित कर दी है जिसके तहत हम कार्यवाही अवश्य करेंगे।शायरा बानो ने कहा की इस पर जल्द ही कार्यवाही होनी चाहिए और जो भी दोषी है उसको सजा मिले ताकि भविष्य मे फिर कभी किसी राजवाती को इन सब दर्द का सामना न करना पड़े। और इंसानियत शर्मसार न हो। चिकित्सा अधीक्षक ने भी कहा की हम कोशिस करेंगे की ऐसा दोबारा नहीं होगा।
*जाँच टीम गठित कर दी गयी है -डॉ त्रिपाठी*
आज ज़ब उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो किच्छा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और राजवती मामले मे अधीक्षक से बात की तब इस डॉ त्रिपाठी ने बताया की हमारी जवाब देहि बनती है हम इस घटना पर दुख प्रकट करते है। हमने एक जाँच टीम का गठन कर दिया है और जो दोषी पाया जायगा जिसकी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्यवाही अवश्य की जाएगी।साथ ही डॉ त्रिपाठी ने कहा की हमारे यहां स्टॉफ की बहुत कमी है स्टॉफ की संख्या ज्यादा होनी चाहिए।
*
शायरा बानो ने स्वाथ्य केंद्र का इस दौरान निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य व्यवस्था की भी जानकारी ली। इसके बाद हमारे संवाददाता के कहने पर प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया।अंत मे उन्होंने हमसे खास बातचीत मे बताया की मेने इस मामले मे यहां के प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और इसमें जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही होगी। और मुझे भी इस घटना पर दुख है।
*समाज मे हमारी खबर की हो रही सराहना*
हमारे द्वारा इस मुद्दे को अधिकारियो तक पहुंचाने और महिला तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने पर क्षेत्र वासी हमारे पत्रकार और सरबती मेमोरीयल ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी की धुरी धुरी प्रशंसा कर रहे है जिनके प्रयासों से उस महिला को सुविधा मिल सकी।हम भी अपनी पूरी टीम सहित जनता का उनसे मिल रही प्रशंसा के लिए धन्यवाद करते है।अब देखना होगा की जाँच कमेटी क्या रिपोर्ट सोपती है।



