Thursday, January 22, 2026
HomeCoronaदेश में 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार केस Keral में...

देश में 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार केस Keral में सबसे ज्‍यादा मामला

नई दिल्ली, खबर संसार। कोरोना संक्रमण के मामले में अब केरल (Keral) ने देश की चिंता बढ़ा दी है। केरल (Keral) में हर दिन 5-6 हजार केस आ रहे हैं। यहां मंगलवार को भी 6049 मरीजों की पहचान हुई।

यह कुछ दिन पहले तक टॉप पर चल रहे महाराष्ट्र के मामलों से लगभग दोगुना है। यहां मंगलवार को 3106 केस आए। केरल (Keral) में अब 61 हजार एक्टिव केस हैं, जबकि महाराष्ट्र में 58 हजार।

इसे भी पढ़े- Rakulpreet हुईं कोरोना पॉजिटिव इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

देश में मंगलवार को 23 हजार 880 केस आए और 27 हजार 32 मरीज ठीक हो गए। 329 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 3498 की कमी आई। देश में अब तक 1 करोड़ 99 हजार केस आ चुके हैं। 96.62 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.46 लाख की मौत हो चुकी है। कुल 2.87 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

ब्रिटेन से एक महीने में 50 हजार 832 लोग आए, सभी की होगी तलाश

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को फैलने से रोकने की कवायद तेज हो गई है। भारत ने पिछले एक महीने (25 नवंबर से 22 दिसंबर तक) ब्रिटेन से भारत आए सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है। यह लिस्ट राज्यों के साथ साझा की जा रही है। केंद्र के अनुसार, एक महीने में कुल 50 हजार 832 लोग ब्रिटेन से भारत आए हैं।

सबसे ज्यादा 16 हजार 281 लोग दिल्ली में उतरे हैं। इन सभी लोगों की तलाश शुरू हो गई है। मंगलवार को 1,500 से ज्यादा लोग ब्रिटेन से भारत आए। इनमें 24 लोग संक्रमित मिले। यह संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि सभी की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है। अब तक भारत समेत कुल 49 देश ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा चुके हैं।

फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.