खबर संसार, लखनऊ: कांग्रेस की सरकार बनने पर लड़कियों को मिलेगी स्कूटी व smart Fone, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं, जिसके चलते सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। विस चुनाव के चलते इन दिनों कांग्रेस उत्तर प्रदेश काफी सक्रिय नजर आ रही है। अब कांग्रेस ने वोट बैंक के चलते एक बड़ा एलान किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनीं तो लड़कियों को स्कूटी और smart Fone दिये जाएंगे।
बता दें कि अगले वर्ष 2021 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। प्रियंका ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि उनकी पार्टी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी। इसके बाद आज फिर एक बार उन्होंने एक बड़ा एलान किया है। कहा कि जो लड़कियां इंटर पास होंगी उनको smart Fone दिया जाएगा। और जो लड़कियां ग्रेजुएट कर रही हैं उनको इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रदान की जाएगी।
ये भी पढें- जो लोग करते हैं उपवास (fast), यह खबर है उनके लिए खास
घोषणा पत्र में स्कूटी व smart Fone शामिल
असल में आज सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली और उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने और सुरक्षा के लिए smart Fone की जरूरत है। आज मुझे इस बात की खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन दिया जाएगा और ग्रेजुएट लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने का फैसला किया है।
प्रियंका ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ”मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को smart Fone और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।” इस ट्वीट के बाद प्रियंका गांधी ने दूसरा ट्वीट किया, ”लड़की हूं….लड़ सकती हूं।”



