खबर संसार, नई दिल्ली : यहां दूध मिल रहा Rs 1500 प्रति लीटर, इन दिनों डेंगू और वायरल फीवर ने हाहाकार मचा रखा है। लोग घरों दुबके बैठे हैं। और लगातार डेंगू अपने पांव पसार रहा है। डाक्टरों और लोगों का मानना है कि डेंगू होने पर मरीजों को बकरी का दूध बेहद फायदेमंद है तो ऐसे बकरी का दूध करी का दूध मिल रहा Rs 1500 प्रति लीटर मिल रहा है। अगर मिल भी रहा है तो इतना महंगा कि आम आदमी की पहुंच से बाहर हैै।
इन दिनों सुहानगरीं में डेंगू के डंक ने एका एक बकरी का दूध, नारियल का पानी और कीवी के दामों में इजाफा कर दिया है। कोरोना के बाद डेंगू-वायरल के प्रकोप से सुहागनगरी में त्राहि-त्राहि मची हुई है। बकरी का दूध Rs 1500 लीटर तक बिक रहा है।
ये भी पढें- अब Arshad Madani बोले हिन्दू-मुस्लिमों के पूर्वज एक ही…
बकरी का दूध के Rs 1500 प्रति लीटर
नारियल 40 से 50 रुपये और एक कीवी की कीमत 30 से 40 रुपये। इसका प्रमुख कारण चिकित्सकों द्वारा प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी, कीवी और बकरी का दूध का सेवन करने की सलाह देना है। बकरी के दूध के लिए तो लोग दूर दराज तक पहुंच रहे हैं। हालांकि डेंगू से पहले बकरी का दूध महज 50 रुपये लीटर तक आसानी से मिल जाता था। जो अब Rs 1500 प्रति लीटरहै।
कीमतें छू रहीं आसामन
प्रतिदिन मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग चिकित्सकों से सलाह लेकर स्वयं को स्वस्थ रखने की कोशिश कर रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह पर बकरी का दूध, नारियल पानी और कीवी का खूब सेवन किया जा रहा है। यही कारण है कि दिनों तीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
डेंगू और वायरल फीवर के बीच बाजार में मच्व्छरदानी के साथ ऑडोमास की डिमांड भी तेजी के साथ बढ़ी है। आम दिनों में सौ रुपये से लेकर 150 रुपये में मिलने वाली मच्छरदानी के दाम इन दिनों दौ सौ रुपये से लेकर 250 रुपये तक है।
