खबर संसार हल्द्वानी. गुनगुन ज्वेलर्स के भव्य शोरूम का भव्य शुभारम्भ रविवार को भगवापुर रोड स्थित ब्लॉक चौराहा में किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड की लोकप्रिय यूट्यूबर और ब्लॉगर नीतू बिष्ट ने फीता काटकर शो-रूम का उद्घाटन किया।उद्घाटन के बाद नए कलेक्शन को देखने के लिए शहरवासियों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने न सिर्फ नए डिजाइनों को सराहा बल्कि गुनगुन ज्वेलर्स की पहल की भी जमकर तारीफ की। गुनगुन ज्वेलर्स के नए सिल्वर ज्वेलरी ब्रांड ‘चम्पकली’ का भी शुभारंभ किया गया। इस ब्रांड के तहत ग्राहकों को पहाड़ी सिल्वर ज्वेलरी और पारंपरिक आभूषणों की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी।
गुनगुन ज्वेलर्स के भव्य शोरूम का भव्य शुभारम्भ
विडिओ भी देखें
प्रतिष्ठान के स्वामी सोनू खत्री ने कहा की हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वेलरी को देशभर में नई पहचान मिले। ‘चम्पकली’ के माध्यम से हम पहाड़ी संस्कृति और परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को शुद्ध सोना और आधुनिक डिजाइनों के साथ-साथ भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराना है। इस नए शोरूम में 91.6 हॉलमार्क शुद्ध सोने के आभूषणों के साथ हर तरह के नए और पारंपरिक कलेक्शन मिलेंगे।कार्यक्रम में पुर्व मेयर प्रत्याशी एवं खबर संसार सम्पादक मनोज आर्य पारुल खत्री, राहुल बिष्ट, ज्योति, भावना
समेत कई लोग मौजूद रहे।
