अहमदाबाद, खबर संसार। आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए सीएम कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है! आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी गुजरात में आप के सीएम कैंडिडेट होंगे।
पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने लोगों से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने की अपील की थी ताकि वे इस बारे में अपने विचार दे सकें कि राज्य में पार्टी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए।
उन्होंने कहा था कि लोग तीन नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने पिछले शनिवार को कहा था, ‘हम 4 नवंबर को नतीजे घोषित करेंगे।’
पॉपुलैरिटी-साफ छवि आई काम
40 साल के इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) ओबीसी वर्ग से आते हैं। गुजरात में ओबीसी की हिस्सेदारी करीब 48 प्रतिशत है। गढ़वी समाज की गुजरात के राजकोट, जामनगर, कच्छ, बनासकांठा और जूनागढ़ जिलों में मौजूदगी है। आबादी के लिहाज से गढ़वी समाज की भागीदारी एक फीसदी से कम है।
आदमी आदमी पार्टी के सीएम फेस बनने में इसुदान गढ़वी की लोकप्रियता और साफ छवि काम आई। आम आदमी पार्टी इसुदान गढ़वी को खंभालिया विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं। इसी सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा है। मेघजी कंजारिया यह से विधायक हैं। अगर इसुदान इस सीट से नहीं लड़ते हैं तो फिर वे राजकोट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
16 महीने पहले आप से जुड़े
पिछले साल जब आदमी पार्टी ने गुजरात में संगठन विस्तार की कवायद शुरू की तो इसुदान (Isudan Gadhvi) पत्रकारिता को छोड़कर राजनीति में आ गए। इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) ने जून 2021 की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया और कहा कि वे पत्रकारिता छोड़कर जनता के लिए काम करेंगे। इसके बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें शुरू हो गईं।
इसुदान गढ़वी ने फेसबुक पर लाइव जाकर कयासों का जवाब दिया, लेकिन यह नहीं बताया कि वे किसी पार्टी में शामिल होंगे या फिर नहीं। जून महीने में ही जब अरविंद केजरीवाल गुजरात पहुंचे तो इसुदान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप से जुड़ने के बाद इसुदान ने कहा कि वह सालों से लोगों के सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन एक पत्रकार की लक्ष्मण रेखा होती है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


