HomeInternationalएलन मस्क को हमास ने किया आमंत्रित, बोले- अभी गाजा के हालात...

एलन मस्क को हमास ने किया आमंत्रित, बोले- अभी गाजा के हालात खतरनाक

यहूदी विरोध के लिए आलोचना झेलने वाले एलन मस्क सोमवार को इजराइल पहुंचे और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ विशेष बातचीत की। इस दौरान, श्री मस्क ने किबुत्ज़ काफ़र अल-अज़ाह का दौरा किया, जहां हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को एक भयानक हमला किया था।

मस्क की इज़राइल यात्रा के तुरंत बाद, फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास ने भी उन्हें गाजा पट्टी का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया, जिस पर मस्क ने जवाब दिया: “गाजा पट्टी की स्थिति वर्तमान में खतरनाक है और इस समय उनका वहां जाना उचित नहीं है।

अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क ने हमास के नवीनतम निमंत्रण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह दोनों पक्षों के लिए अच्छा है। आपको बता दें कि हमास के नेता ओसामा हमदान ने मंगलवार को कहा था कि वह चाहते हैं कि हम गाजा के लोगों के खिलाफ की गई हत्याओं और विनाश को देखें।

गाजा जाने से किया इनकार

जिस पर मस्क ने गाजा जाने से सुरक्षा का हवाला देते हुए इनकार कर दिया है। बता दें कि यहूदी विरोधी पोस्ट के समर्थन के लिए आलोचना झेल रहे मस्क ने इजरायल पहुंचने पर कहा कि नफरत के प्रसार को रोकने के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा।

इससे पहले मस्क से मुलाकात के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हमास को नष्ट किया जाना चाहिए, जिसपर मस्क ने जवाब दिया कि कोई विकल्प नहीं है। बता दें कि मस्क ने 27 नवंबर को इजरायल का दौरा किया और इजरायली प्रधानमंत्री के साथ-साथ उन्होंने राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से मुलाकात की।

इस दौरान मस्क ने कहा कि वह नेतन्याहू की स्थिति से सहमत हैं कि हमास को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष समाप्त होने पर वह गाजा को सैन्यीकरण और कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाने में इजराइल की मदद करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.