spot_img
spot_img
HomeInternationalक्या सऊदी अरब ने भारतीयों पर वीजा बैन लगाया? सरकार ने तोड़ी...

क्या सऊदी अरब ने भारतीयों पर वीजा बैन लगाया? सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जानें

क्या सऊदी अरब ने भारतीयों पर वीजा बैन लगाया? सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जानें जी, हां हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ विदेशी रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों पर ‘ब्लॉक वर्क वीज़ा’ अस्थायी रूप से रोक दिया है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रतिबंध जून 2025 के अंत तक प्रभावी रहेगा और हज सीजन से जुड़ा हुआ है।


भारत सरकार ने क्या कहा?

भारत सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने इन दावों को गलत बताया है। उनके अनुसार, सऊदी अरब ने भारतीय नागरिकों की यात्रा पर कोई औपचारिक प्रतिबंध नहीं लगाया है। हज सीजन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ अस्थायी वीजा प्रतिबंध लगाए जाते हैं, लेकिन ये अल्पकालिक होते हैं और हर साल की तरह हज समाप्ति के बाद समाप्त हो जाते हैं।


असली मामला क्या है?

अरब टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि ब्लॉक वर्क वीजा, जो सऊदी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों की नियुक्ति के लिए कोटा देते हैं, उन पर फिलहाल रोक है। हालांकि, इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ेगा, लेकिन यह स्थायी प्रतिबंध नहीं है, बल्कि एक प्रशासनिक निर्णय है जो हज और स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़ा है। फिलहाल भारतीयों के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर कोई व्यापक प्रतिबंध नहीं है। भारत सरकार ने स्थिति साफ कर दी है, और यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.