HomeNationalहाय महंगाई - फिर बढ़ गए गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए...

हाय महंगाई – फिर बढ़ गए गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए नये Rates

खबर संसार, नई दिल्ली : हाय महंगाई – फिर बढ़ गए गैस, पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए नये Rates, एक फिर से आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से डीजल पेट्रोल डीजल और गैस के Rates में इजाफा किया गया है। ये जो कीमतें बढ़ी हैं। वह रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल तेल के दाम बढ़ने के चलते हुए हैं। आज सुबह 6 बजे से ही नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल और डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है साथ ही अब एक बार फिर से रोजाना इनके कीमतों में इजाफा की भी आशंका है। यहां बताते चलें कि डीजल-पेट्रोल के दाम 137 दिन बाद बढ़े हैं और इससे पहले पिछले वर्ष 4 नवंबर को भारत में ईंधन के दाम बढ़े थे।

ये भी पढें- जेल बंदियों ने वॉलीबॉल खेला इनकी मदद से,!

ये हैं पेट्रोल और डीजल नये Rates

बात करें दिल्ली की तो यहां पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 96.21 हो गई है। जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपए प्रति लीटर से मंहगा होकर अब 87.47 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 मार्च 2022 को पेट्रोल के Rates 109.98 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 110.82 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचे हैं। जबकि डीजल की कीमत 95 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जो 4 महीने से 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भी 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत आज मंगलवार से लागू हो र्गइं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी पिछले वर्ष 6 अक्टूबर 2021 के बाद बढ़े थे। आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 899.50 रुपए से बढ़कर 949.5 रुपए हो गई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.