HomeUttar PradeshHorrific accident - मौके पर 18 की मौत, 25 घायल

Horrific accident – मौके पर 18 की मौत, 25 घायल

खबर संसार , बाराबंकी: Horrific accident – मौके पर 18 की मौत, 25 घायल हो गए। हरियाणा के पलवल से बिहार को जा रहे मजदूरों से भरी बस का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। इस accident में करीब 18 मजदूरों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बस का एक्सल टूटने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस accident में मौके पर ही 18 लोगों की मौत हो गई व 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों के कई परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। इस हादसे में सड़क किनारे सो रहे मजदूर भी चपेट में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें – बादल फटा : सात लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता

ट्रक व बस की जबदस्त टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी पुल पर डबल डेकर बस के एक्सल टूटने के बाद उसे रोक दिया गया था। भारी बारिश और खराब विजिबिलिटी के कारण लखनऊ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त सड़क किनारे सो रहे कई मजदूर बस की चपेट में आ गए। इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया है।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.