जी, हां आप ने सही पढ़ा जम्मू कश्मीर के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीन भट्ट ने आज कहा की गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंंगे! अमीन भट्ट ने शनिवार को गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की हम भाजपा की बी टीम नही है।
गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस से दिया था स्तीफा
बताते चले की वयोवृद्ध राजनेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को गांधी परिवार और संगठनात्मक नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित एक पत्र में, आजाद ने पार्टी से बाहर निकलने के पीछे के कारणों के रूप में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने और “अनुभवहीन चाटुकारों की मंडली” के बढ़ते बोलबाला का हवाला दिया।
पूर्व राज्यसभा सांसद ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के घटते राजनीतिक दबदबे और चुनावों में खराब प्रदर्शन के लिए उनकी “अपरिपक्वता” को जिम्मेदार ठहराया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बनाएंगे। आजाद ने कहा “मैं जल्द ही जम्मू और कश्मीर में अपना संगठन स्थापित करूंगा। मैं भाजपा में शामिल नहीं होउंगा।
गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे से सहमी कांग्रेस को अभी और झटके लगने वाले हैं क्योंकि देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस्तीफों की घोषणा का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर भले कहा है कि आजाद के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन पार्टी के अंदर इस बात पर चर्चा शुरू हो चुकी है कि किस तरह डैमेज कंट्रोल किया जाये।
इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
